न बिजली न पानी, यही है श्रमिक कॉलोनी की कहानी

Updated at : 29 Aug 2017 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
न बिजली न पानी, यही है श्रमिक कॉलोनी की कहानी

कतरासः बागडेगी नदी किनारे नव निर्मित बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में जाने से काेयला-खदान कर्मचारी कतरा रहे हैं. इसका मुख्य कारण कॉलोनी में बिजली व पानी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होना है. कॉलोनी जंगल के बीच में बनायी गयी है. पास में बेहराकूदर, कोलमुरना, कोइरीडीह बस्ती निकट है. नाॅन कोल बेरिंग क्षेत्र में […]

विज्ञापन

कतरासः बागडेगी नदी किनारे नव निर्मित बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में जाने से काेयला-खदान कर्मचारी कतरा रहे हैं. इसका मुख्य कारण कॉलोनी में बिजली व पानी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होना है. कॉलोनी जंगल के बीच में बनायी गयी है. पास में बेहराकूदर, कोलमुरना, कोइरीडीह बस्ती निकट है. नाॅन कोल बेरिंग क्षेत्र में होने के कारण करोड़ों की लागत से कंपनी ने यहां 312 क्वार्टर का निर्माण कराया है. कॉलोनी में अभी तक बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं की गयी है. सड़क व अन्य सुविधा भी नहीं रहने के कारण कर्मी यहां आना नहीं चाहते हैं.

इसे भी पढ़ेंः जनहित की योजनाओं में शिथिलता बरदाश्त नहीं

हाल में लगे ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर चोर ले गये

दूसरी ओर प्रबंधन प्रबंधन ने 2016 में ही सभी को आवंटित कर दिया, लेकिन 85 फीसदी कर्मी यहां यहां जाने के लिए इच्छुक नहीं है. कर्मियों के नहीं जाने से अधिकारी परेशान हैं.आलम यह है कि कुछ दिन पहले 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर यहां लाया गया. उचित देखभाल के अभाव में चोर ट्रांसफॉर्मर का सारा सामान यहां तक की तेल चुरा कर ले गये. ट्रांसफॉर्मर की कीमत करीब सात लाख रुपये है. साउथ गोविंदपुर कोलियरी के सलीम मियां, अनवर हुसैन, ब्लॉक फोर के जैनुल अंसारी डेंजर जोन तेतुलिया में रहते हैं. कर्मी सात-आठ माह से क्वार्टर के लिये भटक रहे हैं.

कमीशनखोरी के लिए की गयी फिजूलखर्ची

गोविंदपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि कमीशनखोरी के लिए जंगल में करोड़ों की लागत से आवास का निर्माण कराया गया है. कॉलोनी में मूलभूत सुविधा का घोर अभाव है. ऐसे में कर्मी कैसे यहां कैसे रहेंगे. उधर, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर मल्लिक ने कहा कि आवासों का आवंटन कर दिया गया है. सभी को जल्द शिफ्ट होने का भी निर्देश दिया गया है. जल्द ही सुविधा भी बहाल कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola