ePaper

धनबाद : बिजली की कमी का अहसास कराने विधायक समर्थकों ने GM की बत्ती कर दी गुल,शिकायत दर्ज

Updated at : 05 Jun 2017 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : बिजली की कमी का अहसास कराने विधायक समर्थकों  ने GM की बत्ती कर दी गुल,शिकायत दर्ज

धनबाद : भीषण गर्मी से जूझ रहे धनबाद शहर को इन दिनों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. धनबाद विधायक राज सिन्हा इस मुद्दे को लेकर आजअपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जीएम से मिलने पहुंचे. इस दौरान बिजली विभाग के जीएम और विधायक राज सिन्हा के बीच तीखी नोक- झोंक हुई. बताया […]

विज्ञापन

धनबाद : भीषण गर्मी से जूझ रहे धनबाद शहर को इन दिनों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. धनबाद विधायक राज सिन्हा इस मुद्दे को लेकर आजअपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जीएम से मिलने पहुंचे. इस दौरान बिजली विभाग के जीएम और विधायक राज सिन्हा के बीच तीखी नोक- झोंक हुई. बताया जा रहा है कि समर्थकों ने जीएम सुभाष सिंह की बिजली काट दी. करीब आधे घंटे तक बिजली विभाग के जीएम की बती गुल रही है. इस बीच बिजली विभाग के जीएम ने धनबाद सदर थाना में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी है.

वहीं विधायक राज सिन्हा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज किया और कहा किबिजली संकट से जनता को जवाब देनाउनके लिए मुश्किल हो गया है. उन्होंने जीएम के साथ बदसलूकी की आरोपों को खारिज किया. गौरतलब है कि भीषण गर्मी में धनबाद में बिजली संकट की समस्या से जूझना पड़ रहा. इससे पहले भी शहरवासी प्रदर्शन कर चुके हैं.

बिजली संकट के कारण शाम को जलापूर्ति नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola