सारठ में आगामी उर्स मेला के लिए आठ उप समितियों का गठन

Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 25 Mar 2026 8:33 PM

विज्ञापन

मेला प्रभारी बनाये गये अंचल निरीक्षक

विज्ञापन

सारठ. आगामी 29 मार्च से तीन अप्रैल तक होने वाले वार्षिक उर्स मेला के सफल आयोजन को लेकर थाना परिसर में बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीओ एवं मेला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा ने की. बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में आठ उप समितियों के गठन और उनके कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी. मेला प्रभारियों की जिम्मेदारी अंचल निरीक्षक बिभास कुमार को दी गयी है, जो प्रतिदिन विधि-व्यवस्था और संपूर्ण मेला की निगरानी करेंगे. गठित उप समितियों में मुख्य रूप से निगरानी उप समिति, अस्थायी दुकानों से राजस्व वसूली उप समिति, पेयजल एवं साफ-सफाई उप समिति, मजार उप समिति, मीडिया कोषांग, कोर कमेटी और वॉलंटियर उप समिति शामिल हैं. इन समितियों में स्थानीय स्तर पर 60 से 65 सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी उप समितियां या स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह और पंचायत प्रतिनिधि अनिल राव के निर्देशानुसार कार्य करेंगे. इसके अतिरिक्त मेला कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से चयनित सदस्य मुज्जफर साह और रबुल शेख, अन्य सदस्यों तथा वॉलंटियर मेला प्रभारियों के मार्गदर्शन में अपने कर्तव्य निभायेंगे. बिजली विभाग के सहायक अभियंता सोमेश सिंह को निर्देश दिया गया कि झूलते तारों को दो दिनों में दुरुस्त कर दिया जाए. वहीं पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता अजित कुमार को सभी 14 चापानलों को गुरुवार तक ठीक कराने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था के लिए सीएचसी प्रभारि डॉ जियायल हक को मेला में स्वास्थ्य सेवा शिविर और क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित करने की जिम्मेदारी दी गयी. मौके पर सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा, थाना प्रभारि दीपक कुमार साह, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, कर्मचारी मुकेश मुर्मू, खादिम मुज्जफर साह, रबुल शेख, कलाम शेख आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स: उर्स मेला 2026 तैयारी को लेकर दूसरी बैठक,आठ उप समिति को मिली जिम्मेवारी, मेला प्रभारी बनाये गये अंचल निरीक्षक तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

विज्ञापन
MITHILESH SINHA

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola