ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रेल पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

जसीडीह-आसनसोल मुख्य रेलखंड पर मथुरापुर और मधुपुर के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. रेल पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.
मधुपुर . मथुरापुर- मधुपुर रेलखंड के बीच ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सनाती गांंव निवासी अनिल भगत के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक किसी ट्रेन से मधुपुर आ रहा था. इसी बीच वह गिर कर घायल हो गया. वह मधुपुर बावनबीघा के एक कंपनी मे प्रशिक्षण प्राप्त कर उसी कंपनी का सामान बेचता है. इसी काम को लेकर वह मधुपुर आ रहा था. युवक के सिर व पैर में गंभीर चोटें लगी हैं. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया है. घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी गयी है. बताया जाता है कि गंभीर चोट के कारण वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नही है. युवक को होश आने के बाद पता चलेगा कि वह किस ट्रेन से सफर कर रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




