यूथ कांग्रेस पार्टी ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस पार्टी ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

पालोजोरी में युवा कांग्रेस की बैठक, दर्जनों युवाओं ने थामा संगठन का हाथ

विज्ञापन

पालोजोरी. जिले के पालोजोरी में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भारद्वाज की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर विस्तार जरूरी है और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि इसी मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सकती है. मौके पर देवघर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रवि वर्मा, नगर उपाध्यक्ष कुमार बाबा, युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिन्हाज मिर्जा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ. सिराज अंसारी, शमशेर आलम, रुबनुद्दीन मिर्जा, मियाज मिराज, सुनील राय, फिरोज सिद्दीकी, अनिल पासवान, मिन्हाज अंसारी, रिजवान शेख, आदम हुसैन, ललित मंडल, रंजीत यादव, जाहिद हुसैन, अल्ताफ अंसारी, बबलू यादव, सिकंदर पासवान, फूल मोहम्मद, अमित कुमार और अजय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola