Deoghar News : सात अप्रैल को होगी शीतला माता की वार्षिक पूजा, कराया जायेगा नगर कुंवारी भोजन

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : सात अप्रैल को होगी शीतला माता की वार्षिक पूजा, कराया जायेगा नगर कुंवारी भोजन

शीतला माता मंदिर परिसर में बैठक की गयी, जिसमें शीतला माता की वार्षिक पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि शीतला माता की वार्षिक पूजा व नगर कुंवारी भोजन सात अप्रैल को आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : शीतला माता मंदिर परिसर में बैठक की गयी, जिसमें शीतला माता की वार्षिक पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि शीतला माता की वार्षिक पूजा व नगर कुंवारी भोजन सात अप्रैल को आयोजित किया जायेगा. पूजा को भव्य बनाने के लिए नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे. इसके तहत चंडी पाठ की शुरुआत 30 मार्च से शीतला माता मंदिर परिसर में की जायेगी. नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. बैठक में समिति की नयी कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया. इसमें लक्ष्मी प्रसाद केशरी को अध्यक्ष तथा हनुमान प्रसाद केशरी, जितेश राजपाल, रवि केशरी, अनूप बरनवाल, दयाशंकर केशरी और दिवाकर गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा अनिल कुमार केशरी को सचिव, अमरनाथ दास, राजेश कुमार केशरी, सिद्धार्थ केशरी, संजय वर्मा और नबीन केशरी को सह सचिव, सुनील केशरी को कोषाध्यक्ष तथा प्रेमनाथ केशरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं नरेश कुमार केशरी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी. समिति के सचिव ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि पूजा की तैयारी को सफल बनाने के लिए सभी लोग तन, मन और धन से जुटें, ताकि आयोजन को भव्य और सफल बनाया जा सके. बैठक में समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola