Deoghar News : बाबा नगरी में मां शाकंभरी की आराधना, सप्तमी को वेदी पर विराजीं मां

Updated:
विज्ञापन

बाबा नगरी में पूस मास में मां शाकंभरी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. शहर के एक दर्जन से अधिक जगहों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. इससे पूरा शहर जय मां, मायेर जय से गूंज रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बाबा नगरी में पूस मास में मां शाकंभरी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. शहर के एक दर्जन से अधिक जगहों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. इससे पूरा शहर जय मां, मायेर जय से गूंज रहा है. इस अवसर पर राष्ट्रीय देवता दल कटाल काली वन में, कर्मयोगी समाज भैरव घाट में, घड़ीदार घर मंडप में वैदिक समाज धरणाधारी, भैया दलान में गोरखा समाज, ब्राह्मण समाज की ओर से बेल बागान कटाल में, शंख समाज द्वारा हाथी पहाड़ व लक्ष्मीपुर डैम, धारी परिवार की ओर से बसंती मंडप, भाई ग्रुप की ओर से पोखनाटिल्हा, डोमासी मंडप, स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मिश्र लेन -वीआइपी लाॅज, जोत बाबू अड्डा, भारती मंडप, भुरभुरा मोड़ मनोज झा के आवास, बुढ़ैई पहाड़, जलवे पहाड़ आदि जगहों पर मां शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. सप्तमी के दिन मां की प्रतिमा वेदी पर विराजमान हुई. प्राण-प्रतिष्ठा के साथ मां के दर्शन-पूजन के लिए दुर्गा मंडप में भक्त उमड़ पड़े. राष्ट्रीय देवता दल के तत्वावधान में कटाल काली वन में मां की भव्य पूजा की जा रही है. सप्तमी के दिन आचार्य सोना चंद कुंजिलवार व पुजारी रंजन मिश्र ने मां की वैदिक रीति से पूजा की. पूजा को सफल बनाने में राज कुमार मिश्रा राजू, विजय खवाड़े, आनंद नरौने, विजय झा, बिपिन झा, विजय झा तनपुरिए, सूरज द्वारी, जयदेव मिश्रा उदय मिश्रा, रामू झा, अप्पू नरौने, राजू भगत, अमित पाठक, अजय पलिवार, कृष्णानंद खवाड़े, अन्नू द्वारी, रंजन मिश्र, दीपक झा, झलकू झा, केदार मिश्र आदि लगे हुए हैं. हाइलाइट्स एक दर्जन से अधिक जगहों पर मां दुर्गा की हो रही पूजा सप्तमी पर पूजा पंडालों में उमड़े भक्त

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दिनकर ज्योति

लेखक के बारे में

By दिनकर ज्योति

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola