Deoghar news : महिलाएं लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग स्थापित कर आर्थिक रूप से बन सकती हैं सशक्त : महाप्रबंधक

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : महिलाएं लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग स्थापित कर आर्थिक रूप से बन सकती हैं सशक्त : महाप्रबंधक

जिला उद्योग केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. जिला उद्योग केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी, देवघर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि केशरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश टिबड़ेवाल व आइर्सेटी के निदेशक भोला विलूंग ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उपलब्ध योजनाओं की जानकारी देना था. महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं संचालित हैं. महिलाएं लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं. उन्होंने कहा कि पीएमइजीपी, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित आजीविका मिशन के तहत योजनाओं से महिलाएं आसानी से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. कार्यशाला में महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग प्राप्त करने की प्रक्रिया और अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के उपायों के बारे में भी बताया गया. अन्य अतिथियों ने भी प्रशिक्षण में अपने विचार रखें.

विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola