हर योग्य मतदाता का नाम जुड़वाने में झामुमो कार्यकर्ता करें सहयोग : मंत्री

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हर योग्य मतदाता का नाम जुड़वाने में झामुमो कार्यकर्ता करें सहयोग : मंत्री

हर बूथ पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता, वोटर लिस्ट पर दें ध्यान

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने पथलचपटी स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में शनिवार को विधानसभा स्तरीय पार्टी पदाधिकारी व बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने की. इस अवसर पर मंत्री हसन ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता मजबूती से कार्य में लग जायें. उन्होंने एसआइआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को गंभीरता लेने का निर्देश दिया. कहा कि झारखंड में पुनः जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रहा है. ऐसे में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए प्रत्येक योग्य व्यक्ति का नाम सूची में जोड़ने व जनता को सहयोग करने में जुटे जाये. बैठक में पार्टी स्तर पर जन सहयोग के लिए एक सुदृढ़ रूपरेखा तैयार किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी प्रखंड, जिला समिति व केंद्रीय समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए एक को-ऑर्डिनेटर टीम का गठन किया. इसके तहत करौं प्रखंड से भागीरथ गोस्वामी, मारगोमुंडा प्रखंड से इमरान अंसारी, मधुपुर प्रखंड व नगर से अबू तालिब अंसारी, देवीपुर प्रखंड से तेज नारायण वर्मा, देवघर प्रखंड से प्रकाश पांडेय व गोपाल दास को को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारियों को स्वीकार करते हुए 15 दिनों के अंदर निर्धारित कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विधानसभा स्तर पर भी कोआर्डिनेटर टीम का गठन किया गया. जिसमें दिनेश्वर किस्कू, प्रकाश मंडल व अशफाक अहमद को जिम्मेदारी दी गई है. मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथ गोस्वामी, व्यावसायिक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्यामकांत झा, प्रहलाद दास, नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नगर सचिव संजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, मारगोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, करौं प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा, गुलाम अशरफ, फेकू, समीर आलम, मुस्ताक आलम, वार्ड .पार्षद नौशाद आलम, अमित चंद्रवंशी, मो. ताज, सरफराज अहमद, धीरज यादव, दानिश इकबाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मंत्री ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक हर बूथ पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता, वोटर लिस्ट पर दें ध्यान

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola