Deoghanr news :महिला की मौत, चार्जर केबल से पैर बांधने व दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का आरोप

Updated at : 25 Feb 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghanr news :महिला की मौत, चार्जर केबल से पैर बांधने व दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का आरोप

कुंडा थाना के तपोवन ढ़ाकोडीह गांव में महिला का शव मिलने के बाद परिजन ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. इधर महिला का पति व सास घर से फरार है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के के तपोवन ढ़ाकोडीह गांव से एक 24 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने बरामद किया है. मृतका के मायके वालों ने चार्जर केबल से उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम यशोदा देवी पति अजीत कुमार पोद्दार है. मृतका के शव के पास से पुलिस ने मोबाइल के चार्जर का केबल भी बरामद किया. कुंडा थाने की पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका के भाई सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोडूमर गांव निवासी कन्हैया पोद्दार ने का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या पति अजीत पोद्दार और उसकी सास बबीता देवी ने गला दबाकर की है. कन्हैया ने बताया कि बहन के ससुराल के एक पड़ोसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी की उसकी बहन की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि यशोदा जमीन पर मृत पड़ी थी. उसके गर्दन और पैर में काला दाग के निशान पाये गये. बताया कि उसकी बहन की हत्या मोबाइल के चार्जर केबल से पैर बांध कर और दुपट्टा से गले दबाकर की गयी है. घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताये जाते हैं. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. ॰मृतका का मायका सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोडूमर गांव में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola