Deoghar news : लायंस क्लब ने मधुपुर कॉलेज में लगवायी वाटर कूलिंग मशीन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : लायंस क्लब ने मधुपुर कॉलेज में लगवायी वाटर कूलिंग मशीन

स्थानीय महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को लायंस क्लब के सौजन्य से वाटर कूलिंग मशीन लगवायी गयी, जिसका उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष और अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक ने किया.

विज्ञापन

मधुपुर . स्थानीय महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को लायंस क्लब के सौजन्य से वाटर कूलिंग मशीन का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष शौकत नाज व अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. अरुण गुटगुटिया ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने कहा कि मधुपुर महाविद्यालय में लायंस क्लब के द्वारा वाटर फिल्टर मशीन प्रदान किया गया है. इस मशीन कि आवश्यकता काफी दिनों से थी. छात्र- छात्राओं को गर्मी में ठंडा पानी पीने को मिलेगा. मौके पर रेडक्रॉस के सचिव महेंद्र घोष, कोषाध्यक्ष रंजन सिंह, अवनी भूषण, कन्हैयालाल कन्नू, प्रिंस समद, रामचंद्र झा आदि मौजूद थे.

महाविद्यालय में सेमेस्टर-टू की परीक्षा प्रारंभ

मधुपुर . स्थानीय महाविद्यालय में सेमेस्टर टू की परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कला संकाय में कुल 1130 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी. इनमें कुल 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कला संकाय में इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी. इतिहास में कुल 253 छात्र उपस्थित हुए. जबकि राजनीति शास्त्र में 269, समाजशास्त्र में 286 व अर्थशास्त्र में 250 छात्र- छात्रा उपस्थित थे. केंद्र केन्द्राधीक्षक डॉ. रत्नाकर भारती ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त ढंग से ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola