कोर्ट में वॉटर कुलिंग मशीन का हुआ उद्घाटन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कोर्ट में वॉटर कुलिंग मशीन का हुआ उद्घाटन

मधुपुर: अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में वॉटर चिलर मशीन का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन किया गया. यह पहल अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के संयुक्त प्रयास से संभव हुई. उद्घाटन कार्यक्रम में न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रथम पूजा, एसडीजेएम एस.एन. तिग्गा, सीजेएसडी द्वितीय एस.आर. तिग्गा, रेलवे मजिस्ट्रेट विवेक रॉय तथा डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया ने संयुक्त रूप से वॉटर चिलर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह की जनकल्याणकारी पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी होती है और इससे आमजन को सीधा लाभ मिलता है. उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम में न्यायालय आने वाले लोगों के लिए इसे बड़ी राहत बताया. डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन में वास्तविक राहत पहुंचाते हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की जनोपयोगी पहल जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गर्मी से राहत मिल सके. लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सचिव विजय आनंद लछ्छीरामका ने बताया कि क्लब और अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अब तक 18 वॉटर चिलर मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं. कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रेम पाठक, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, अटल चौरसिया, सुवेन्दु दा, गौतम कुशवाहा, विनोद सिंह, सुमित चौधरी, अजित खंडेलवाल और मनोज डालमिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola