स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय को दिलायी है एक नयी पहचान : प्रभारी प्राचार्य

महाविद्यालय मधुपुर के एनएसएस इकाई-3 के तत्वावधान में मारगोमुंडा के बरसतिया मध्य विद्यालय में आयोजित विशेष शिविर पर स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई की
मधुपुर. महाविद्यालय मधुपुर के एनएसएस इकाई-3 के तत्वावधान में मारगोमुंडा के बरसतिया मध्य विद्यालय में आयोजित विशेष शिविर दूसरे दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई हुई. मौके पर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डाॅ धनंजय कुमार मिश्रा ने शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि कैसे हम अपने जीवन में एनएसएस के उद्देश्यों को आत्मसात करके सफल हो सकते हैं. उन्होंने पूर्व के कई स्वयंसेवकों का उदाहरण देकर कहा कि उन्होंने एनएसएस के माध्यम से सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि डाॅ अनीता गुआ हेंब्रम पूरे विश्वविद्यालय में बेहतर कार्य करने वाले कार्यक्रम पदाधिकारियों की सूची में शीर्ष पर है. आज के शिविर में बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक अनूप लाल सोरेन ने स्वयंसेवकों को जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम जो भी बनना चाहते हैं वैसा हमें अपने सोच को बनाना होता है, तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं. डाॅ अनीता गुआ हेंब्रम ने कहा कि कैसे विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक की अगुवाई में पूरे विश्वविद्यालय में एनएसएस लगातार बेहतर कार्य कर रहा है. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ रत्नाकर भारती ने स्वयंसेवकों को बताया कि डॉ धनंजय कुमार मिश्रा लगातार बेहतर कार्य करने के साथ राज्यस्तर पर विश्वविद्यालय को एक नयी पहचान दिलायी है, जिसमें एनएसएस की अहम भूमिका रही है. कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र झा व धन्यवाद ज्ञापन होरेन हांसदा ने किया. —————– शिविर के दूसरे दिन विश्वविद्यालय समन्वयक ने किया निरीक्षण
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




