VIDEO: भगवा झंडा लहराते कांवरियों संग पैदल चले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा- “मैं किसी एक धर्म का नहीं”

Updated:
विज्ञापन

Irfan Ansari

Shravani Mela: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी कल रविवार को कांवरियों के बीच पहुंचे. जहां मंत्री भगवा झंडा लहराते कांवरियों संग पैदल मिहिजाम से सुल्तानगंज पहुंचे. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मैं किसी एक धर्म का नहीं हूं.

विज्ञापन

Shravani Mela: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी कल रविवार को कांवरियों के बीच पहुंचे. मंत्री इस दौरान हाथ में भगवा झंडा लिए मिहिजाम से सुल्तानगंज तक कांवरियों संग पैदल चलें. और सुल्तानगंज से कांवरियों को बाबा धाम के लिए विदा किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मैं किसी एक धर्म का नहीं, झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का सेवक हूं. जिस श्रद्धा से मक्का के हज यात्रियों को रवाना किया जाता है, उसी भावना से आज बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को कांवर यात्रा पर विदा किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

आज सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा धाम में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है, पूरी बाबा नगरी शिव के जयघोष और बोल बम के जयकारों से गूंज उठी है. हर ओर भगवा रंग छाया हुआ है. कांवरिया भगवान शिव के जयघोष के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. आज सावन की दूसरी सोमवारी पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है. सुबह 4 बजे से ही निरंतर शिव भक्त बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बढ़ा मोटापा घटाने का शौक, धड़ल्ले से बिक रहा इंजेक्शन, क्या है डॉक्टरों की सलाह

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, सुबह 4 बजे से हो रहा जलार्पण

3 अगस्त को झारखंड बंद! सुरक्षा बलों पर हमला कर सकते हैं नक्सली, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola