सारवां के मंझीलाडीह में अवैध आरा मिल को किया ध्वस्त

Published by : LILANAND JHA Updated At : 24 May 2026 7:29 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के मंझीलाडीह गांव में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध आरा मिल के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही मिल संचालक मौके से फरार हो गया. इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में अनचीरा गोटा लकड़ी, कच्ची लकड़ी, गोल बोटा, चिरा हुआ कच्चा लकड़ी, भूसी, आरा मशीन तथा बेस कीमती लकड़ी बरामद की. वन विभाग ने मौके से आरा मशीन समेत अन्य मशीनरी सामान को जब्त कर लिया. बताया गया कि गांव में लंबे समय से गुप्त तरीके से अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा था. इसे लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत के आधार पर विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से अवैध मिल के स्वरूप को ध्वस्त कर दिया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौके पर फॉरेस्टर अमीश आशीष, राजीव रंजन, कुमार बिक्रम, विकास कुमार यादव, अनिल मंडल, प्रकाश राणा सहित वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola