Deoghar News : चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से दो युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. इन आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव निवासी रंजीत कुमार दास व सारठ थाना क्षेत्र के खरवाजोरी गांव निवासी अरविंद कुमार दास शामिल हैं. उनके पास से चार मोबाइल बरामद किये गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से दो युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. इन आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव निवासी रंजीत कुमार दास व सारठ थाना क्षेत्र के खरवाजोरी गांव निवासी अरविंद कुमार दास शामिल हैं. उनके पास से चार मोबाइल बरामद किये गये. बरामद मोबाइल व आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में आरपीएफ एसआइ विजय कुमार पासवान ने जीआरपी में आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दर्ज मामले में कहा है कि एसआइ व आरपीएफ कर्मी प्रभाष मंडल शनिवार की रात को विशेष निगरानी के लिए स्टेशन परिसर पर तैनात थे. वे प्लेटफार्म नंबर दो से प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रहे था. इसी क्रम में रेलवे ओवरब्रिज पर देखा कि संदिग्ध अवस्था में दो युवक घूम रहे हैं. वे पुलिस को देखते ही भागने लगे. उन्हें पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया, जहां आरोपी की तलाशी ली गयी तो उसके के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए. बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी, तो आरोपी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी. इसके बाद आरोपियों को जीआरपी को सौंप दिया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola