कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, पालाजोरी से दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों के साथ साइबर थाना की पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फ्लिपकार्ट, अमेज़न और एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधियों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर कई राज्यों में ठगी के मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट-अमेजन के कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

देवघर : साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में छह सितंबर को पालाजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में साइबर पुलिस को यह सफलता मिली है. गिरफ्तार आरोपितों में पालाजोरी थाना क्षेत्र के सगराजोर गांव निवासी इलियास अंसारी और बगडूबा गांव निवासी साहिल अंसारी शामिल हैं.

विज्ञापन

फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर करते थे संपर्क

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालाजोरी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी विभिन्न कंपनियों और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट-अमेजन पे के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी व गूगल पर फोन-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना के नाम पर भी ठगी करने की बात सामने आयी है.

जांच के बाद दोनों आरोपित गिरफ्तार

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन व सिम कार्ड की जांच में साइबर ठगी में उनकी संलिप्तता मिली है.

कई राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें

तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबर और आइएमइआइ नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आयी है. छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किये हैं. बरामद सामानों की तकनीकी जांच जारी है.

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी टीम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेन्द्र कुमार मंडल, पालाजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार सहित दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola