मदनकट्टा स्टेशन के पास रेल पटरी पर मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, बैग में मिले आधार से हुई पहचान
मधुपुर के मदनकट्टा स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान दुमका के शीतल हांसदा के रूप में हुई. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.
मधुपुर : रेल थाना क्षेत्र के मदनकट्टा स्टेशन के निकट सोमवार को ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना डाउन लाइन पर रेलवे पोल संख्या 278/26-28 के निकट हुई. घटना की सूचना ट्रेन के चालक ने मधुपुर स्टेशन प्रशासन को दी. सूचना मिलने पर मधुपुर रेल थाना के एएसआइ दिवाकर चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.
पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद क्षत-विक्षत शव को रेल ट्रैक से हटाया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया.
बैग में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
रेल थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मृतक किसी ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है. वह ब्लू रंग की शर्ट और काला पैंट पहने हुए था. उसके पास से एक पीठू बैग बरामद हुआ. बैग से मिले आधार कार्ड की फोटो कॉपी के आधार पर मृतक की पहचान दुमका जिला के मसलिया निवासी शीतल हांसदा के रूप में हुई.
परिजनों को दी गयी घटना की सूचना
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. शीतल हांसदा किस ट्रेन से सफर कर रहा था अथवा मदनकट्टा स्टेशन के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उसके परिजन ही दे सकते हैं.
रेल थाना में यूडी मामला दर्ज
इस संबंध में रेल थाना मधुपुर में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए