दिल्ली में जिम करते दिखे निशिकांत दुबे : बोले- स्वस्थ नागरिक ही बनाएंगे मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र, देखे विडियो...
जिम करते गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे l Prabhat Khabar Network
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने व्यस्तताओं के बीच भी फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाया है. फिट इंडिया अभियान से प्रेरित होकर वे नियमित व्यायाम और योग करते हैं.
आपके शहर में
व्यस्तता के बावजूद फिटनेस को दिनचर्या में रखा शामिल
देवघर : संसद में तथ्यों और तर्कों के साथ अपनी बात मजबूती से रखने वाले गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे क्षेत्र से दिल्ली तक लगातार सक्रिय रहने के बावजूद स्वास्थ्य के लिए नियमित जिम और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाये हुए हैं. रविवार को उन्होंने दिल्ली में नियमित व्यायाम करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की.
View on Instagram
फिट इंडिया अभियान से प्रभावित होकर करते हैं व्यायाम
डॉ. निशिकांत दुबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान से प्रभावित होकर नियमित रूप से व्यायाम और योग करते हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है. हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में व्यायाम, योग अथवा किसी अन्य शारीरिक गतिविधि के लिए समय निकालना चाहिए.
युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान से जुड़ी अपील को आगे बढ़ाते हुए युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए.
नियमित व्यायाम से शरीर सक्रिय और मन सकारात्मक
डॉ. निशिकांत दुबे ने लोगों से नियमित जिम, व्यायाम और योग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए किसी विशेष अवसर का इंतजार नहीं करना चाहिए. प्रतिदिन शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या में शामिल कर शरीर को सक्रिय और मन को सकारात्मक रखा जा सकता है. स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए