सारठ के स्कूल में चोरी, दो क्विंटल एमडीएम चावल समेत बर्तन ले गए चोर : प्राथमिकी दर्ज
चोरी को लेकर थाना में दी गयी शिकायत पत्र | Prabhat Khabar Network
सारठ प्रखंड के करमाटांड़ संकुल स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुरा से बड़ी चोरी हुई है. विद्यालय में रखे दो क्विंटल एमडीएम चावल और रसोई घर के बर्तन गायब मिले. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
सारठ : प्रखंड अंतर्गत करमाटांड़ संकुल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुरा में एमडीएम का चावल एवं बर्तन की चोरी को लेकर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा देवी ने पथरड्डा ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. दिए गए शिकायत में कहा गया है कि शनिवार सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा हुआ था एवं चार पैकेट, लगभग दो क्विंटल चावल गायब था. वहीं, रसोई घर से प्रेशर कुकर एवं अन्य बर्तन भी गायब थे. इसकी सूचना बीईईओ अमिताभ झा को दी गयी. वहीं, थाना में भी आवेदन दिया गया है.
आपके शहर में
विद्यालय में चोरी दुर्भाग्यपूर्ण : बीईईओ
विद्यालय में चोरी की घटना पर बीईईओ अमिताभ झा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. विद्यालय समाज का होता है, इसकी निगरानी सभी लोगों को करनी चाहिए. विद्यालय का संवर्धन तभी हो सकता है, जब आसपास के लोग जागरूक होंगे. उन्होंने कहा कि चोरों का पता लगाने में आम लोगों को पुलिस की मदद करनी चाहिए, ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं नहीं हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए