सुदिव्य कुमार सोनू को देवघर प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धांजलि देते डीसी व एसपी और शोकसभा में शामिल पुलिस प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर जिला प्रशासन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. समाहरणालय सभागार में आयोजित शोक सभा में डीसी और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

विज्ञापन

देवघर : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर देवघर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित की गयी. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर समेत जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की.

विज्ञापन
दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धांजलि देते डीसी व एसपी और शोकसभा में शामिल पुलिस प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network
दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धांजलि देते एसपी | Prabhat Khabar Network

मंत्री के योगदान को किया याद

इस अवसर पर डीसी और एसपी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि उनका असमय निधन समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. दोनों अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

शोक सभा में अपर समाहर्ता हीरा कुमार के अलावा जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और समाहरणालय के कर्मचारी भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola