Deoghar news : पिस्टल दिखाकर रंगदारी और जान मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : पिस्टल दिखाकर रंगदारी और जान मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

विलियम्स टाउन निवासी आकाश ने सागर राउत व परमेश राउत पर पिस्तौल दिखाकर रंगदारी की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला नीलकंठ विहार हनुमान मंदिर के समीप का है, जहां घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक युवक को न सिर्फ रोका, बल्कि पिस्टल दिखाकर रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी. घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में विलियम्स टाउन निवासी आकाश ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 22 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी गाड़ी (जेएच15वाई0529) से अपने मित्र से मिलने नीलकंठ विहार जा रहे थे. इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाकर खड़े सागर राउत, परमेश राउत व 5-6 अन्य लोगों ने काले स्कॉर्पियो से उतर कर रास्ता रोक लिया. आरोप है कि परमेश राउत ने गाड़ी के सामने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी, वहीं सागर राउत ने कमर से पिस्टल निकाल कर फायर करने का प्रयास किया. बदमाशों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी कि नहीं देने पर जान से मार दिया जायेगा. किसी तरह आकाश वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद एक मोबाइल नंबर से भी धमकी मिलने की पीड़ित ने जानकारी दी, जिसमें मामले को दबाने के दबाव की धमकी दी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, शिकायतकर्ता ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है. *सागर राउत व परमेश राउत को बनाया गया आरोपित

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola