संदेह का लाभ मिला, दो हत्यारोपी कोर्ट से हुए रिहा

कोर्ट ने हत्या के दो आरोपियों महेश रजवार एवं उषा देवी को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया है. दोनाें आरोपी पालोजोरी के रहने वाले हैं.
देवघर. अनुमंडल सिविल कोर्ट मधुपुर स्थित एडीजे प्रथम श्यामनंद तिवारी की अदालत में चले रहे सेशन केस संख्या 13/2020 की सुनवाई की गयी, जिसमें अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी. इस मामले के दोनों आरोपियों महेश रजवार एवं उषा देवी को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया. दोनाें आरोपी पालोजोरी थाना के दुबराजपुर गांव के रहने वाले हैं. मालूम हो कि पालोजोरी थाना में सचिन रजवार के बयान पर 26 अप्रैल 2019 को मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें जमीन विवाद को लेकर यशोदा देवी की हत्या गला दबा कर करने का आरोप लगाया गया था.मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से नौ लोगों की गवाही दिलाई गयी, लेकिन किसी ने घटना का समर्थन नहीं किया.अदालत ने दोनों आरोपी को आरोप मुक्त कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










