Deoghar News : दो बदमाश सीसीटीवी में कैद, पुलिस की छापेमारी तेज

Updated at : 05 May 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : दो बदमाश सीसीटीवी में कैद, पुलिस की छापेमारी तेज

फायरिंग मामले में पुलिस ने सिंह दरवाजा के आसपास के आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहनता से जांच की है. इस जांच में घटना की पूरी वारदात कैमरे में कैद पायी गयी है

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर :

नगर थाना क्षेत्र के बाबा मंदिर सिंह दरवाजा के पास रविवार को हुए दो-तीन राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जो अब भी बरकरार है. घटना को लेकर देवघर पुलिस हरकत में आ गयी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है. हालांकि, घटना के 24 घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने के बावजूद अब तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है. स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल व शहर के आसपास तीन स्थलों में सघन छापेमारी की, मगर समाचार लिखे जाने तक एक भी संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. सूत्र बताते हैं कि रविवार की शाम फायरिंग की घटना के बाद सोमवार की दोपहर भुक्तभोगी द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी गयी है. इसमें दो-तीन लोगों को आरोपित बनाये जाने की बातें कही जा रही है. इससे पूर्व सोमवार की सुबह पुलिस ने सिंह दरवाजा के आसपास के आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहनता से जांच की है. इस जांच में घटना की पूरी वारदात कैमरे में कैद पायी गयी है, जिसमें दो संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट रूप से नजर आने की बात कही जा रही है. पुलिस की ओर से दोनोंकी पहचान के प्रयास तेज कर दिये हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. शहर में बाबा मंदिर जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में सरेशाम फायरिंग होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है. घटना के बाद सिंह दरवाजा क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है और दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. वहीं फायरिंग को लेकर तीन लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद शिकायत दी गयी है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं कर रही है. पूछे जाने पर पुलिस के पदाधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि घटना के प्रत्येक बिंदुओं पर नजर रखे जाने से लेकर सघन जांच की जा रही है, जल्द ही अपराधियों की पहचान संभव है, तत्पश्चात गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

चार संदिग्धों की हुई है पहचान

पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज के आधार पर चारों संदिग्धों की पहचान लगभग पूरी तरह से कर ली गयी है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है और मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी पहलुओं की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं, स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है.

व्यापारिक संगठन ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कई व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. व्यापार मंडल के कुछ सदस्यों ने जिला प्रशासन से विशेष सुरक्षा व्यवस्था व संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. देवघर जैसे धार्मिक और पर्यटक क्षेत्र में इस प्रकार की घटना से शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचता है. पुलिस पर अब जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और दोषियों को पकड़ने का दबाव है. पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं, फिलहाल, सिंह दरवाजा इलाके में सतर्कता बढ़ायी गयी है और पुलिस सघन अनुसंधान में जुटी है.

हाइलाइट्स

– बाबा मंदिर सिंह दरवाजा के पास फायरिंग का मामला

– रविवार की शाम करीब छह बजे फायरिंग की घटना को दिया गया था अंजाम

– पीड़ित ने सोमवार की दोपहर थाना में दी शिकायत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJAY KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR YADAV

AJAY KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola