स्कूल से चोरी हुए सामान के साथ दो गिरफ्तार, एक निरुद्ध

Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 14 Jun 2026 6:41 PM

विज्ञापन

करमा स्कूल में हुई चोरी उपकरण को पुलिस ने किया बरामद और घटना में शामिल चोर को पुलिस ने किया अरेस्ट

विज्ञापन

सारठ. सारठ पुलिस ने करमा मध्य विद्यालय में हुई चोरी की घटना का महज तीन दिनों के भीतर खुलासा करते हुए चोरी में शामिल तीन आरोपितों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने करमा गांव निवासी शशिकांत सिंह के घर में छापेमारी कर चोरी हुए उपकरण भी बरामद किया है. रविवार को सारठ एसडीपीओ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों करमा मध्य विद्यालय में चोरी हुई थी. चोरों ने विद्यालय से सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर, बैटरी, हार्ड डिस्क, मॉनिटर समेत अन्य उपकरणों की चोरी कर ली थी. घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने चोरी में शामिल करमा गांव निवासी शशिकांत सिंह (19 वर्ष), गजियाडीह निवासी मनीष कुमार राणा (22 वर्ष) तथा एक 16 वर्षीय नाबालिग को पारबाद गांव से धर दबोचा गया. दरअसल, करमा मध्य विद्यालय में हुई चोरी के संबंध में विद्यालय के सचिव पंचानंद राय ने 11 जून को सारठ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की. शनिवार रात करमा गांव में शशिकांत सिंह, पिता प्रह्लाद सिंह के घर छापेमारी कर चोरी हुए उपकरण बरामद कर लिया गया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार शाह, एसआई जंगबहादुर सिंह, एएसआई रामबृक्ष सिंह, दीपक मंडल, आरक्षी पवन कुमार, शशि कुमार, चंद्रकांत यादव तथा चौकीदार शामिल थे. वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों वयस्क आरोपितों और एक नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. — करमा स्कूल चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस की दबिश से खुला चोरी का राज

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola