तुतरा पहाड़ी से बाइक की चोरी, थाने में शिकायत ग्रामीणों ने कहा इसके पूर्व आधा दर्जन चोरी की घटना

Updated:
विज्ञापन
तुतरा पहाड़ी से बाइक की चोरी, थाने में शिकायत   ग्रामीणों ने कहा इसके पूर्व आधा दर्जन चोरी की घटना

सारवां: चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बना तुतरा पहाड़ी

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के रायबांध निवासी मुन्ना राउत ने थाना में आवेदन देकर तुतरा पहाड़ी मेला से बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है. बताया कि वे शनिवार को बाइक जेएच 15 एन 6672 से तुतरा पहाड़ी मेला देखने गये थे. उन्होंने मोटरसाइकिल को मंदिर के समीप लॉक कर खड़ा किया और मेला देखने चले गये. जब वापस लौटे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका. मुन्ना राउत ने पुलिस से मामले की जांच कर मोटरसाइकिल बरामद करने और कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. वहीं, आसपास के गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि तुतरा पहाड़ी अब चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन चुका है. ग्रामीणों की मानें तो इससे पहले भी यहां कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है. मंदिर की दान पेटी तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की गयी, पूजा स्टोर का ताला तोड़ा गया, विवाह भवन में लगे जेट पंप और चंद्रकूप के पंप चोरी कर लिए गये. इतना ही नहीं, कुछ दिन पूर्व सांसद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा मंदिर में प्रकाश व्यवस्था के लिए दिया गया हाई पावर डीजी जेनरेटर सेट भी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था. हैरानी की बात यह है कि अब तक इन मामलों में एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग अब तुतरा पहाड़ी जाने से कतराने लगे हैं. उनका कहना है कि पता नहीं कब किसका सामान गायब हो जाए.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola