वन-वे का पालन नहीं करने पर दर्जनों वाहनों को किया जब्त

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर के डालमिया कूप पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के डालमिया कूप के निकट वन वे नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने बुधवार को एक अभियान चलाकर दर्जनों टोटो व चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना ले आया. बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्याओं व जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस ने बताया कि यह अभियान शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात को सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से चलाया गया है. कहा वाहन चालकों द्वारा वन-वे नियमों की अनदेखी से जाम की समस्या बढ़ रही है. ऐसे में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन जब्त किया गया. वाहनों के दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन मालिकों ने जुर्माना भरकर वाहनों को छुड़ाया. नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola