पूजा पर घर लौटना होगा आसान, कानपुर-आगरा-झांसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे तीन स्पेशल पूजा ट्रेनें चला रहा है. ये ट्रेनें कोलकाता, कानपुर, आगरा, झांसी और आसनसोल के बीच चलेंगी, जिससे यात्रियों को घर लौटना आसान हो जाएगा.
त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, रेलवे चलायेगा तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें
देवघर : दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें कोलकाता-कानपुर सेंट्रल, कोलकाता-आगरा कैंट तथा आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलेंगी.
ट्रेन नंबर 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक आठ फेरे लगायेगी. यह कानपुर से सुबह आठ बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार को सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगी. कोलकाता से सुबह 7:25 बजे खुलकर अगले दिन रात 1:25 बजे कानपुर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में दुर्गापुर व आसनसोल में ठहराव होगा.
आगरा-कैंट स्पेशल के नौ फेरे
ट्रेन नंबर 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक नौ फेरे लगायेगी. आगरा कैंट से सुबह 3:40 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में 01912 प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. कोलकाता से सुबह 7:25 बजे खुलकर अगले दिन सुबह आठ बजे आगरा कैंट पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर व आसनसोल में होगा.
झांसी-आसनसोल स्पेशल के 16 फेरे
ट्रेन नंबर 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल प्रत्येक बुधवार व रविवार को सात अक्तूबर से 29 नवंबर तक 16 फेरे लगायेगी. वापसी में 04186 प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को आठ अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी. दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर व जसीडीह स्टेशन पर ठहराव होगा.
तीनों ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणी के कोच
तीनों स्पेशल ट्रेनों में सामान्य, शयनयान व वातानुकूलित श्रेणी के कोच रहेंगे. तीसरी ट्रेन में द्वितीय श्रेणी चेयर/सीटिंग कोच भी होंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए