मतदाता सूची पुनरीक्षण के फेर में राशन कार्ड का जाति अपडेशन अटका

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर जिले में राशन कार्ड लाभुकों के जाति अपडेशन का काम फिलहाल मतदाता सूची पुनरीक्षण के चलते रुका हुआ है. सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के कितने लोगों को मिल रहा है, इसका डेटाबेस तैयार कर रही है. लाभुकों को जाति प्रमाण पत्र बनवाकर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

एसटी, एससी, ओबीसी व सामान्य वर्ग के लाभुकों का तैयार हो रहा डेटाबेस

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर देवघर जिले में राशन कार्ड लाभुकों के जाति अपडेशन का काम फिलहाल बंद हो गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के चलते राशन कार्ड में जाति संबंधी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है. विभाग की ओर से बाद में अपडेशन का काम फिर शुरू किये जाने की बात कही गयी है.

सरकार का उद्देश्य डेटाबेस तैयार करना है, जिससे पता चले कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के कितने लाभुकों को मिल रहा है. इससे लाभुकों का वर्गवार आंकड़ा विभाग के पास उपलब्ध हो सकेगा.

जिले में 900 से अधिक पीडीएस दुकानें

विभागीय आंकड़ों के अनुसार देवघर जिले में 900 से अधिक जनवितरण प्रणाली की दुकानें हैं. इन दुकानों से करीब 2.40 लाख से अधिक राशन कार्डधारी खाद्यान्न का लाभ ले रहे हैं. पीडीएस डीलरों के अनुसार फिलहाल जाति अपडेशन पूरी तरह बंद है.

जाति प्रमाण पत्र बनाकर रखें लाभुक

जिन लाभुकों का अब तक जाति अपडेशन नहीं हुआ है, उन्हें जाति प्रमाण पत्र बनवाकर सुरक्षित रखने की सलाह दी गयी है. विभाग की ओर से सूचना मिलने के बाद लाभुक प्रमाण पत्र लेकर पीडीएस दुकान पहुंचेंगे. प्रमाण पत्र को साइट पर अपलोड करने के बाद राशन कार्ड में जाति संबंधी जानकारी अपडेट की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola