Deoghar News: शिवगंगा पथ पर रंगदारी को लेकर बवाल, चाय दुकानदार पर ब्लेड से हमला.

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में रंगदारी की मांग को लेकर दुकानदारों पर हमला हुआ है. पैसे न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई. आरोपियों ने ब्लेड से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया.

विज्ञापन

देवघर में रंगदारी न देने पर दुकानदारों से मारपीट, दो नामजद समेत अन्य पर FIR दर्ज

देवघर : शिवगंगा पथ स्थित लक्ष्मीचरण द्वारी रोड में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने नगर थाना क्षेत्र निवासी गौरव झा व निहाल मिश्रा सहित उनके अज्ञात साथियों पर रंगदारी मांगने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी दुकानदार अशोक साह की शिकायत पर नगर थाना में दोनों नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

आये दिन दुकानों से रंगदारी मांगने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में अशोक साह ने कहा है कि शिवगंगा पथ लक्ष्मीचरण द्वारी रोड पर कई दुकानदार विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं. आरोप है कि गौरव झा, निहाल मिश्रा समेत अन्य लोग आये दिन दुकानों पर पहुंचकर रंगदारी की मांग करते हैं. रुपये नहीं देने पर दुकानदारों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की जाती है. इतना ही नहीं, आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जाती है.

हथियार लेकर पहुंचे, ब्लेड से किया हमला

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 11 सितंबर की रात करीब 12:25 बजे गौरव व निहाल हथियार के साथ अशोक टी स्टॉल पहुंचे. वहां मारपीट के दौरान ब्लेड से कई लोगों को जख्मी कर लहूलुहान कर दिया गया. घटना के दौरान कमरे में घुसकर सीसीटीवी कैमरा और 3500 रुपये नकद निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है. दुकानदारों के अनुसार, गौरव व निहाल पर हत्या और रंगदारी जैसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. दोनों के खिलाफ 28 जून को नगर थाना में कांड संख्या 336/26 दर्ज होने का भी उल्लेख प्राथमिकी में है. दुकानदारों ने नगर थाना प्रभारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola