Deoghar news : इलाज कराने चेन्नई गये हैं घरवाले, चोरों ने नकदी व जेवरात समेत 1.95 लाख के सामान चुराये

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : इलाज कराने चेन्नई गये हैं घरवाले, चोरों ने नकदी व जेवरात समेत 1.95 लाख के सामान चुराये

देवघर के सारवा थाना क्षेत्र के चोवा गांव में बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. गृहस्वामी इलाज कराने चेन्नई गये हैं. गृहस्वामी के भाई को घटना की जानकारी दूसरे दिन मिली.

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र चोवा गांव निवासी गोविंद प्रसाद राउत के बंद पड़े घर में बीते रात को अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. पीड़ित के भाई शंकर राउत ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. भाई ने आवेदन में जिक्र किया है कि घर के अभिभावक इलाज के लिए चेन्नई में है. अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर घुसे और वहां रखे बक्से व अलमारी के अलावा सूटकेस सहित सहित अन्य जगहों में रखी सामग्री के साथ नकदी सहित 1.95 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया कि डेढ़ माह पूर्व इलाज कराने चेन्नई गये है. 22 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की. इसकी जानकारी उन्हें 23 अप्रैल की सुबह में हुई. घटना के संबंध में भाई से फोन पर संपर्क करने पर पता चला कि चोरों ने चांदी की चार जोड़ी मठिया, सोना का नकचना, चांदी का पायल, एलइडी, इंडक्शन, पीतल के बर्तन, बाल्टी, कटोरी गिलास, लोटा के साथ अन्य जेवरात और बर्तन शामिल है. जिसमें नकदी, जेवरात और बर्तन मिलाकर एक लाख 95 हजार 500 के सामान ले गये. आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है. ग्रामीणों में चोरी की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति के यहां चोरी करने वाले का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola