मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्रमुख ने 26 लाभुकों के बीच चूजा वितरित

पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय के पशु चिकित्सालय में आयोजन
पालोजोरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में बुधवार को प्रमुख ऊषा किरण मरांडी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 26 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया. इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 15-15 चूजे दिये गये. मौके पर मौजूद टीवीओ सह प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ ब्रजेश कुमार ने बताया कि लाभुक बत्तख के चूजों का सही ढंग से देखरेख कर अपनी आर्थिक स्थिति को उन्नत कर सकते हैं. मौके पर टेक्निकल असिस्टेंट कन्हैया तिवारी, एआइ वर्कर अमित कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By उदय कांत सिंह
प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










