बैद्यनाथ महोत्सव का दूसरा दिन : सुर और नृत्य की सजी महफिल, सिंगर पूजा चटर्जी ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन
बैद्यनाथ महोत्सव का दूसरा दिन : सुर और नृत्य की सजी महफिल, सिंगर पूजा चटर्जी ने बांधा समां

देवघर में आयोजित राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केकेएन स्टेडियम में इंडियन आइडल फेम सिंगर पूजा चटर्जी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : देवघर में आयोजित राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केकेएन स्टेडियम में इंडियन आइडल फेम सिंगर पूजा चटर्जी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया. मंच पर आते ही उन्होंने एक के बाद एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पंडाल में मौजूद दर्शक झूम उठे. उनकी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरी प्रस्तुति ने महोत्सव को खास बना दिया.

इससे पूर्व कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का शानदार संगम देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया. दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया. जितेन्द्र मंडल व ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की और दर्शकों में उत्साह भर दिया. शिवांगी शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर अपनी अभिव्यक्ति और लय-ताल से सभी का मन मोह लिया. वहीं रेणु खवाड़े ने गीत-संगीत के माध्यम से श्रोताओं को सुरों की दुनिया में ले गयी, जबकि स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों और स्वराभ्युदय संगीत गुरुकुल के विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक साफ दिखायी दी. महोत्सव के दूसरे दिन संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से बैद्यनाथ महोत्सव को यादगार बना दिया.

कला और संस्कृति समाज का दर्पण : डीसी

कार्यक्रम में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि कला और संस्कृति समाज का दर्पण होती हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच देना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि पारंपरिक कला को नयी पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोक कलाओं को और बढ़ावा दिया जायेगा. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसडीओ रवि कुमार सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे.

हाइलाइट्स

शिवांगी की शास्त्रीय नृत्य व रेणु खवाड़े के गीतों ने किया मनोरंजन

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola