बेकाबू कार ने ड्यूटी पर जा रही चौकीदार को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
बेकाबू कार ने ड्यूटी पर जा रही चौकीदार को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

देवीपुर के सत्संग-भिरखीबाद पथ पर पंदनबोना मोड़ के पास की घटना

विज्ञापन

देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर पंदनबोना मोड़ के पास शनिवार को कार (जेएच 15 ई 2424) की चपेट में आने से बाइक सवार चौकीदार तेजस्विनी कुमारी व उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए. इस संबंध में चौकीदार तेजस्विनी कुमारी ने बताया कि वे अपने पति के साथ घर से ड्यूटी के लिए देवघर डीसी ऑफिस जा रही थीं. इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने देवीपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के निर्देश पर एसआई नवीन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवीपुर एम्स भेज दिया. बताया जाता है कि बाइक को टक्कर मारने के बाद मारुति चालक वाहन लेकर फरार हो गया और देवीपुर मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे गाड़ी खड़ी कर दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हाइलार्ट्स : देवीपुर के सत्संग-भिरखीबाद पथ पर पंदनबोना मोड़ के पास की घटना

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola