सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
Author Lilanand jha
Updated:
विज्ञापन

सारवां-तिरनगर मुख्य पथ पर कल्होड मोड़ के पास की घटना
विज्ञापन
सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-तिरनगर मुख्य पथ पर कल्होड मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल, सारवां की ओर से मोटरसाइकिल से बेजुकुरा जा रहे रामपुर कोलवा निवासी पिंकू मांझी (25) का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया. जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










