किराना दुकान में घुसकर मारपीट व छिनतई का आरोप
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 26 Oct 2025 9:02 PM
पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव की घटना
सारठ बाजार. पथरड्डा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरपत्ता गांव में एक किराना दुकान के संचालक बालेश्वर रवानी ने दो नामजद लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर थाने में दी गयी शिकायत में जिक्र किया है कि थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव निवासी चरकू महथा और राजा महथा 18 अक्तूबर को रात के करीब नौ बजे के करीब दुकान में घुस गया. दोनों ने सामान लेने की बात कह कर दुकान खुलवाया ओर मारपीट करने लगा, जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया और दुकान में रखा 3200 रुपये निकाल लिया एवं दुकान का सामान तितर-बितर कर फेंकने लगा. इसी दौरान हो-हल्ला करने पर अगल-बगल के लोगों को आता देख आरोपी भाग गया. उक्त आरोपितों द्वारा जाते-जाते दुकान को जला देने व जान से मारने की धमकी दी है. इधर, पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गयी है. हाइलार्ट्स : पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव की घटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










