वापसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 23 Mar 2026 9:16 PM
सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव की घटना
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में वापसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान अरबिंद कापड़ी और अर्जुन कापड़ी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में एक पक्ष के अरबिंद कापड़ी (पिता– रबिया कापड़ी) ने बताया कि वापसी विवाद को लेकर गांव के ही मनोहर कापड़ी, मुरारी कापड़ी, केटकी कापड़ी और छोटका कापड़ी के साथ कहासुनी हो गयी. आरोप है कि इसी दौरान उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे अरबिंद और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सारठ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के मनोहर कापड़ी ने भी रबिया कापड़ी और अरबिंद कापड़ी पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










