Deoghar News : बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगायी गयी मशाल

Updated:
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम व बेटी बचाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम व बेटी बचाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया. यह पुराना सदर अस्पताल से शुरू होकर टावर चौक, राय एंड कंपनी मोड़, स्टेशन रोड व थाना मोड़ होते हुए पुनः पुराना सदर अस्पताल पहुंच कर समाप्त हुआ. मार्च में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने हाथों में मोमबत्ती लेकर बेटी बचाओ का संदेश दिया. इस दौरान लोगों से समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर बेटियों के सम्मान और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की गयी. सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि आज भी समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा मौजूद है, जिसे समाप्त करने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है. कैंडल मार्च का उद्देश्य लोगों को बेटियों के महत्व के प्रति जागरूक करना है. मौके पर डीएस डॉ सुषमा वर्मा, डॉ एके सिंह, डॉ मनीष शेखर, डीपीएम नीरज कुमार भगत, अभिषेक कुमार, दिव्या ज्योति, बबलू कुमार, ऋषि राज, सौरभ कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. हाइलाइट्स कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम व बेटी बचाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निकाला कैंडल मार्च

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola