पालोजोरी : प्लस टू सिलगड़िया के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी : प्लस टू सिलगड़िया के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

पालोजोरी: इंटर परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, ब्यूटी कुमारी बनी स्कूल व ब्लॉक टॉपर

विज्ञापन

पालोजोरी. जैक बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में प्लस टू सिलगड़िया के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है. विज्ञान संकाय में कुल 49 परीक्षार्थियों में से 34 ने प्रथम श्रेणी और 15 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की. स्कूल की छात्रा ब्यूटी कुमारी ने 446 अंक लाकर न केवल स्कूल बल्कि ब्लॉक टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया, वहीं जिला स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया. किशोर मंडल (443), नितू कुमारी (442), मौशमी कुमारी (406) और दीपक मंडल (400) ने टॉप फाइव में जगह बनायी. कला संकाय में 241 छात्र-छात्राओं में से 134 प्रथम श्रेणी और 88 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. छात्रों की सफलता पर शिक्षक श्रृष्टीधर प्रसाद यादव, आशीष तिवारी, अन्नु दुबे सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. हाइलार्ट्स : जैक बोर्ड की इंटर परीक्षा 2026 में सिलगड़िया के छात्र व छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola