महिलाओं ने लैंगिक समानता को लेकर निकाली जागरुकता रैली
Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 22 Dec 2025 6:42 PM
सारठ प्रखंड की केराबांक पंचायत में आयोजन
सारठ. प्रखंड की केराबांक पंचायत के केराबांक मुस्लिम टोला से बिराजपुर गांव तक महिलाओं ने लैंगिक समानता को लेकर जागरुकता रैली निकाली. इस दौरान ग्रामीणों में लैंगिक समानता व घरेलू हिंसा को लेकर जागरूक किया. इस अवसर पर जेंडर सीआरपी अनुराधा देवी ने नयी चेतना 04 के प्रति जागरूक किया. उन्होंने संकल्प के नारे के साथ महिलाओं को समाज में समान हक और अधिकार के लिए पुरानी रूढ़िवादी सोच को दूर करने का आवाहन किया. मौके पर मुख्य रूप से जेंडर सीआरपी अनुराधा देवी, एडब्ल्यू राधिका देवी, निर्मला देवी, सेतु दीदी रूमा दास, समूह के दीदी सुनीता देवी, गुड़िया देवी, मीणा देवी, सुभद्रा देवी, सुनीता कुमारी, नीतू देवी, सरिता देवी, भवानी देवी,संगीता देवी, सहिना परवीन समेत कई महिलाएं मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










