Deoghar News : खेती को किसान हुए तैयार, विभाग को 300 क्विंटल धान का बीज मिला

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : खेती को किसान हुए तैयार, विभाग को 300 क्विंटल धान का बीज मिला

रोहन नक्षत्र में पिछले कई दिनों से हुई बारिश के बाद खरीफ फसल की खेती की तैयारी शुरू हो गयी है. अधिकतर इलाके में किसान जुताई कर खेतों को तैयार कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : रोहन नक्षत्र में पिछले कई दिनों से हुई बारिश के बाद खरीफ फसल की खेती की तैयारी शुरू हो गयी है. अधिकतर इलाके में किसान जुताई कर खेतों को तैयार कर दिया है. बारिश से खेतों में नमी बरकरार है. नीचले इलाके में तो धूप में बिचड़ा भी खेतों में डालने की तैयारी हो रही है. कृषि विभाग ने देवघर में 2100 क्विंटल धान के बीज का आवंटन किया है, जिसमें 400 क्विंटल बीज जिले को प्राप्त हो चुका है. इसमें देवघर, मधुपुर व सोनारायठढ़ी में एक-एक अधिकृत विक्रेता ने ड्राफ्ट के जरिये बीज मांगा है. विभाग द्वारा बीज की गुणवत्ता की टेस्टिंग करायी जा रही है. टेस्ट रिपोर्ट आते ही बीज अधिकृत विक्रेता को उपलब्ध करा दिया जायेगा. अधिकृत विक्रेता के माध्यम से पैक्सों द्वारा किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जायेगा. जिला कृषि पदाधिकारी ने यश राज ने बताया कि इस बीज का टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद किसानों के बीच बीज का वितरण शुरू कर दिया जायेगा. आने वाले दिनों में बीज डिमांड के अनुसार मंगवाया जायेगा. इस बार कई अलग-अलग वेराइटी के बीज मंगवाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola