टीबी मुक्त अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
टीबी मुक्त अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

पालोजोरी : सीएचसी सभागार में डीटीओ डॉ संचयन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों को दी गयी ट्रेनिंग

विज्ञापन

पालोजोरी. देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार कई कार्यक्रम चला रहा है. इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम शामिल है. इसके तहत प्रखंड क्षेत्र में 100 डेज टीबी कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है. इसकी सफलता को लेकर शुक्रवार को सीएचसी सभागार में डीटीओ डॉ संचयन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नियाकत अंसारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नित्यानंद चौधरी, डीईओ छत्तीश्वर दास, एटीएलएस संतोष कुमार सिंह, निरंजन कुमार, एटीएस सपन कुमार दास आदि ने प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे सीएचओ, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने बताया कि इस अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, डायबिटीज से ग्रसित मरीज तथा अन्य लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जायेगी. यह अभियान अगले 100 दिनों तक चलेगा, जिसमें संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जायेगा. टीबी हारेगा-देश जीतेगा, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है. कहा गया कि वनरेबल पॉपुलेशन का मैपिंग कर टीबी का एक्टिव केस फाइंडिग करना है. मौके पर एसटीएस गिरीश कुमार यादव, एलटी पीके सिन्हा, एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार, बीडीएम आशुतोष कुमार, बीएएम अमित कुमार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जाएगा 100 डेज अभियान वनरेबल ग्रुप को चिन्हित कर बलगाम जांच व उसका मैपिंग करने का दिया जानकारी

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola