पूर्व मंत्री की पहल पर लगा 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मंत्री की पहल पर लगा 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर

सारवां के उपरबहीयारी गांव का मामला

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के उपरबहीयारी गांव में ईद के बाद से लगातार तीन बार ट्रांसफाॅर्मर जल जाने की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मिलकर समाधान की गुहार लगायी. ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री ने तत्काल पहल की और संबंधित विभाग से संपर्क कर गांव में बढ़ते विद्युत लोड को ध्यान में रखते हुए 100 केवीए की जगह 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायी. उनकी पहल का ही परिणाम रहा कि आज, छुट्टी का दिन होने के बावजूद, विभाग के कर्मियों ने उपरबहीयारी गांव पहुंचकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया और गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी. बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इस त्वरित कार्रवाई के लिए पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर ग्रामीण आलमगीर अंसारी, मकसूद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, लालाबाबू, शरीफ अंसारी, शराफत अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola