Deoghar news : आम लोगों के लिए जल्द शुरू होगा बमबम बाबा पथ का पुल, श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

Published by : AMARNATH PODDAR Updated At : 21 Mar 2026 8:29 PM

विज्ञापन

कार्यपालक अभियंता ने बमबम बाबा पथ के पुल का निरीक्षण कर कंपनी को अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद 20 अप्रैल तक पुल के चालू होने की उम्मीद की जा रही है. अधिकारी ने तेजी से कार्य पूरा करने को कहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. शिवगंगा से बमबम बाबा पथ के बीच देवरिया धर्मशाला के समीप बन रहा पुल जल्द ही आम लोगों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया जायेगा. पुल की ढलाई 31 मार्च से पहले हो जायेगी व ढलाई के 20 दिनों बाद पुल को चालू कर दिया जायेगा. 20 अप्रैल तक इस पुल से आवागमन चालू करने करने की तैयारी है. निर्माण की वजह बमबम बाबा पथ होकर शिव गंगा आने-जाने वाला मार्ग बंद है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एमके महतो ने इस पुल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यकारी एजेंसी को 20 अप्रैल तक हर हाल में पुल चालू करने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुल के निर्माण कार्य को तेजी से कराने का निर्देश दिया. इसके लिए मशीन व मैन पावर का इस्तेमाल अधिक संख्या में करने को कहा. श्री महतो ने निर्माणाधीन पुल के साथ-साथ शिवराम झा चौक तक निर्माणाधीन कवर ड्रेन नाला के कार्यों का भी जायजा लिया. उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिया है कि पुल निर्मााण के साथ शिवराम झा चौक की ओर जाने वाले मार्ग में पूरी तरह कवर ड्रेन का काम भी अप्रैल तक पूरा करें. इस मार्ग में कवर ड्रेन के साथ दोनों तरफ कालीकरण सड़क बनायी जानी है. शिवराम झा चौक से चिल्ड्रेन पार्क रोड की तर्ज पर कवर ड्रेन के साथ 10 मीटर चौड़ी सड़क बनायी जायेगी. बताया कि श्रावणी मेला से पहले 10 मीटर सड़क बनाने का लक्ष्य है, जिससे श्रावणी मेला में शिवगंगा जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो जायेगी.

विज्ञापन
AMARNATH PODDAR

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola