ePaper

सोनारायठाढ़ी में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Updated at : 26 Jun 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

जरका चांदना गांव का माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के जरका चांदना गांव में नव निर्मित मां शीतला मंदिर में शीतला माता की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को पंडित कृष्णानंद झा की देखरेख में कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश यात्रा का शुभारंभ पंचायत क्षेत्र के कल्याणरायठाढ़ी स्थित जोरिया में महिलाओं द्वारा जल भरकर किया गया. इस दौरान श्रद्धालु करीब चार किलोमीटर की दूरी तय कर नगर भ्रमण कर यात्रा का समापन मंदिर प्रांगण में कलश रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया. कलश यात्रा में जरका चांदना, भिखोडीह, खोपचवा समेत कई गांव की सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व कन्या ने भाग लिया. मां शीतला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्सव का माहौल है. इसको लेकर पंचायत के मुखिया सुमित कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख संजय कुमार राय, प्रमुख प्रतिनिधि ललित यादव, बीरेंद्र मंडल, पूर्व मुखिया दिलीप मंडल, सुबोध यादव, अमित कुमार, प्रदीप राणा, नंदू राणा सक्रिया भूमिका में नजर दिखे. वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पंडित के निर्देश पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया. जबकि रात में भजन कीर्तन किया जाएगा. इसको लेकर आसपास का माहौल भक्तिमय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

SHAILESH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola