Deoghar News : नये गैस कनेक्शन पर अस्थायी रोक, केवाइसी के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : नये गैस कनेक्शन पर अस्थायी रोक, केवाइसी के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी कतार

ऑयल कंपनियों ने नये एलपीजी गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए फिलहाल नये कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. इस संबंध में सभी गैस एजेंसियों को मेल के माध्यम से सूचना दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : ऑयल कंपनियों ने नये एलपीजी गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए फिलहाल नये कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. इस संबंध में सभी गैस एजेंसियों को मेल के माध्यम से सूचना दी गयी है. इसके बाद से शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों ने नये कनेक्शन जारी करना बंद कर दिया है. बाबा इंडेन के संचालक अशोक कुमार, शिवम इंडेन के संचालक राजेश रौशन, मां तारा इंडेन के पवन कुमार तथा मॉर्डन इंटरप्राइजेज भारत गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि अगले आदेश तक किसी भी उपभोक्ता को नया गैस कनेक्शन नहीं दिया जायेगा. फिलहाल एजेंसियां केवल पुराने उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध कराने और केवाइसी का कार्य कर रही हैं. एजेंसी संचालकों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं का केवाइसी अब तक नहीं हुआ है, उन्हें एजेंसी और ऑयल कंपनी की ओर से लंबे समय से निबंधित मोबाइल नंबर पर मैसेज व फोन कॉल कर सूचना दी जा रही है. केवाइसी नहीं होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है. इसी कारण से शहर की गैस एजेंसियों में केवाइसी कराने के लिए भीड़ बढ़ गयी है. मां तारा इंडेन एजेंसी में सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखी जा रही है. कतार में लगे महेश कुमार राय ने बताया कि केवाइसी कराने के लिए तीन दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा था. आज सुबह से लाइन में लगकर केवाइसी कराने पहुंचे हैं. वहीं बंपास टाउन निवासी उमेश कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले ही गैस का नंबर लगा चुके हैं, लेकिन डिलीवरी नहीं हो रही है. ऐसे में खुद पर्ची लेने के लिए कतार में लगे हैं. पर्ची मिलने के बाद गोदाम से खुद गैस सिलिंडर लेने जायेंगे.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola