Deoghar news : खेलकूद प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धा में सफल रहे छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण

Updated:
विज्ञापन

देवघर के चितरा कोलियरी क्षेत्र के उच्च विद्यालय रामपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धा में सफल रहे प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . कोलियरी क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर (कन्या) में छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस मौके पर पहली व दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए 50 मीटर दौड़, तीसरी व चौथी कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़, पांचवीं, छठी व सातवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए लंबी कूद व दौड़, नवमी व दशमी कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए 150 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. वहीं कक्षा पहली दूसरी के छात्र-छात्राओं के लिए जलेबी रेस, कक्षा छठी से आठवीं व नवमी दशमी कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताएं में सफल रहे छात्र-छात्राओं को को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र नाथ महतो, अध्यक्ष प्रसाद सेन, विद्यालय प्रबंधन समिति के वरुण कुमार सेन, शिक्षक मुख्तार अली साह, चंदना दे, समीर कुमार दत्त, सदानंद प्रसाद यादव, लिपिक जिया राम मरांडी, कंप्यूटर ऑपरेटर कय्यूम अंसारी व माता समिति के सदस्यों के द्वारा सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola