सारठ : बामनगामा स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
सारठ : बामनगामा स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

कला में 97.40% और विज्ञान में शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने बढ़ाया मान

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के राय बहादुर जगदीश प्रसाद सिंह प्लस टू स्कूल, बामनगामा के छात्रों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विज्ञान संकाय में जहां शत-प्रतिशत परिणाम रहा, वहीं कला संकाय में 97.40 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंग्रेज मंडल ने बताया कि विज्ञान संकाय में कुल 40 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और सभी ने सफलता प्राप्त की. वहीं कला संकाय में कुल 355 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 449 परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की. विज्ञान संकाय में अर्णव आर्या ने 421 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. श्रुति कुमारी 402 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अभिषेक महरा ने 399 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया. सोनल राणा 380 अंक के साथ चौथे और पीयूष कुमार राणा तथा शुभम कुमार ने 376 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया. कला संकाय में मुस्कान कुमारी ने 425 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. आरती कुमारी 422 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. अमन पोद्दार ने 421 अंक, रानी कुमारी ने 420 अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया. वहीं मुन्नी कुमारी, मनीषा कुमारी, बिन्दी कुमारी और ज्योति कुमारी ने समान 415 अंक प्राप्त किया. प्रमिला देवी ने 411 अंक हासिल किया. विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है. प्रधानाध्यापक अंग्रेज मंडल सहित शिक्षक आनंद प्रियदर्शी, अजित कुमार, महेश कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं. हाइलार्ट्स : इंटर विज्ञान में बभनगामा सत प्रतिशत कला संकाय में 97.60 प्रतिशत बच्चे ने किया सफलता हासिल विज्ञान संकाय में अर्णव आर्या ने 421 व कला संकाय में मुस्कान कुमारी 425 अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर अर्णव और मुस्कान बने टॉपर, स्कूल में जश्न का माहौल

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola