दामाद ने ससुर पर चाकू से किया वार, फेफड़े तक पहुंचा; गंभीर हालत में रेफर
AI-generated प्रतिकात्मक तस्वीर
देवघर के जसीडीह में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने ससुर पर चाकू से हमला किया. फेफड़े तक गहरा जख्म होने के कारण घायल को एम्स रेफर किया गया है. पुलिस जांच जारी.
पारिवारिक विवाद में दामाद ने ससुर को चाकू मारा, फेफड़े तक पहुंचा वार; हालत गंभीर
देवघर/जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा चरकीपहाड़ी गांव में सोमवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में 58 वर्षीय जगदंबा मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स या हायर सेंटर रेफर कर दिया.
चाकू का वार फेफड़े तक पहुंचने की बात
डॉक्टर के मुताबिक, चाकू का वार मरीज के फेफड़े तक पहुंच गया है. ऐसे में पेट सहित फेफड़े के आंतरिक हिस्से में कितना डैमेज हुआ है, यह कहना मुश्किल है. जख्म करीब तीन इंच गहरा, दो इंच लंबा और डेढ़ इंच चौड़ा बताया गया है. आशंका जतायी गयी है कि घटना में काफी रक्तस्राव भी हुआ होगा.
अस्पताल में हो-हंगामे की स्थिति
घायल के साथ अस्पताल पहुंचे लोग हो-हंगामे की स्थिति कायम कर रहे थे और घटना के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे. इधर, घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना के एसआई दिनेश राय पुलिस बलों के साथ जांच के लिए पहुंचे.
पारिवारिक विवाद में हमला करने की आशंका
जांच में प्रथम दृष्टया पुलिस को पता चला है कि पारिवारिक विवाद में दामाद ने ही हमला किया है. दामाद का आरोप था कि उसके बच्चे को रख लिया है, जबकि बच्चा नानीघर में ही रहता था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए