चंद्रवंशी समाज को मजबूत करने पर जोर, देवघर में नई कमेटियों का विस्तार

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की देवघर जिला कमेटी का विस्तार किया गया. समाज को मजबूत और एकजुट करने के उद्देश्य से नई इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, देवघर. अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की देवघर जिला कमेटी विस्तार सह सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को देवघर स्थित एक निजी होटल में किया गया. कार्यक्रम में समाज को संगठित, मजबूत और एकजुट करने के साथ संगठन के विस्तार तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने पर जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी एवं देवघर जिला अध्यक्ष राम जी राम ने की. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी एकजुटता और संगठन का विस्तार जरूरी है. समाज के सभी लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जाना चाहिए. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा

समारोह के दौरान महासभा की देवघर नगर, जसीडीह नगर, मोहनपुर प्रखंड एवं देवघर जिला कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई. नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास, संगठन की मजबूती और आपसी एकता के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया.

कार्यक्रम में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष वैभव चंद्रवंशी सहित देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य सदस्य और समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे. इस दौरान संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

ये बने नवनियुक्त पदाधिकारी

देवघर नगर कमेटी

  • नगर अध्यक्ष : सोनू वर्मा
  • नगर सचिव : बिट्टू वर्मा

जसीडीह नगर कमेटी

  • नगर अध्यक्ष : विजय राम

मोहनपुर प्रखंड कमेटी

  • प्रखंड अध्यक्ष : बच्चू रमानी
  • प्रखंड सचिव : बबलू रमानी

देवघर जिला कमेटी

  • जिला महामंत्री : डॉ. संतोष रमानी
  • जिला उपाध्यक्ष : सुनील वर्मा
  • जिला उपाध्यक्ष : अजय कुमार रवानी
  • जिला उपाध्यक्ष : रोहित वर्मा
  • जिला मीडिया प्रभारी : अजय वर्मा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola